मोदी को मुलायम की चुनौती, कहा दम है तो यूपी से लड़कर दिखाओ चुनाव

सपा सुप्रीमो ने मोदी को ललकारते हुए कहा कि अगर मोदी में हिम्मत है तो वो यूपी से चुनाव लड़कर दिखाए। मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि ये गुजरात नहीं यूपी है। मोदी एकबार यूपी से चुनाव लड़कर देखे जीत का नशा दूर हो जाएगा। यूपी की जनता उन्हें सबक सिखा देगी।
मुलायम ने कहा कि यूपी का चुनावी मिजाज अलग होता है। यहां मोदी का गुजरात मॉर्डल काम नहीं करता। दरअसल कुछ दिनों से खबर आ ही है कि मोदी यूपी से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते है। ऐसे में सपा के लिए कांग्रेस और बीएसपी के अलावा बीजेपी से भी निपटना बड़ी चुनौती होगा।
अबतक मोदी फैक्टर पर चुप्पी साधे मुलायम पर वोटों के धुव्रीकरण के लिए बीजेपी से सांठ-गांठ का आरोप लग रहा था, लेकिन मोदी के खिलाफ खुलकर अपनी भड़ास निकालने के बाद ये कयास भी खत्म हो गई।












Click it and Unblock the Notifications