मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित कर देना चाहिए: राम जेठमलानी

नई दिल्‍ली। भाजपा में प्रधानमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान पर वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता और पूर्व भाजपा सांसद राम जेठमलानी ने कहा है कि यह सही समय है जब नरेंद्र मोदी को पीएम पद का प्रत्‍याशी घोषित कर उनके नेतृत्‍व में चुनाव लड़ा जाये, उन्‍होने लाल कृष्‍ण आडवाणी की ओर इशारा करते हुए कहा कि देश हित में ब्‍यक्तिगत स्‍वार्थ की तिलांजलि दी जानी चाहिए।

जेठमलानी ने कहा कि मैं एक पढ़ा लिखा इंसान हूं, मेरे अंदर भी प्रधानमंत्री‍ बनने की इच्‍छा है पर पार्टी और देश हित के लिए मैंने इस इच्‍छा का त्‍याग कर दिया है। गौरतलब है कि राम जेठमलानी को पार्टी से निष्‍कासित कर दिया गया है। खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाने जाने वाले जेठमलानी को उनके बेबाक अंदाज के कारण पार्टी से निष्‍कासित कर दिया गया था। नितिन गडकरी के भ्रष्‍टाचार के आरोपों में फंसने पर वह ही एक भाजपा नेता थे जिन्‍होने कहा था कि उन्‍हें(नितिन गडकरी) तत्‍काल प्रभाव से इस्‍तीफा दे देना च‍ाहिए।

Ran Jethmalani

वहीं नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने पर योगगुरू बाबा रामदेव ने कहा कि नी‍तीश कुमार एंटी कांग्रेस राजनीति करके ही आज यहां तक पहुंचे हैं और अब वह कांग्रेस के नजदीक जा रहे हैं, यह आश्‍चर्य की बात है। मैं उम्‍मीद करता हूं कि चुनाव के बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+