तस्वीरों में देखें- एक अनोखा भारत
बैंगलोर। भारत देश की संस्कृति, कला, धर्म, आर्किटेक्ट और खानपान देश को विश्व के मानचित्र पर प्रमुखता से एक स्थान देता है। इन दिनों पूरे देश में मानसून आया हुआ है। जो कि देश के कुछ स्थानों की खूबसूरत को और बढ़ा दे रहा है तो कहीं मानसून मुश्किलें पैदा कर रहा है।
अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए विख्यात उत्तराखंड ने अभी मौसम की मार झेली। वहीं गर्मी से तपते हुए लोगों को कुछ राहत भी मिली।
दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात ताजमहल मानसून के कारण बादलों से ढक जाने पर और भी खूबसूरत दिखाई दे रहा है, ऐसे में इसका आकर्षण और भी बढ़ गया है।
तस्वीरों में देखें भारत के विभिन्न रंग-

मानसून के दौरान ताज महल
इन दिनों पूरे देश में मानसून आया हुआ है। आगरा की ऐतिहासिक इमारत ताजमहल की खूबसूरती और भी ज्यादा निखर आयी है।

बैलों की दौड़
दक्षिण भारत के एक गांव में बैलों की दौड़ में भाग लेता एक किसान।

धान की फसल की तैयारी के लिए लकड़ी के पटरे का इस्तेमाल करते किसान
धान की फसलों की तैयारी के लिए एक लकड़ी के पटरे का इस्तेमाल करते किसान।

बाढ़ के पानी से भरी एक सड़क
बाढ़ के पानी से भरी एक सड़क से जाते लोग।

नागान गांव का एक दृश्य
बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों से होकर निकलते जानवर और बच्चे।

सोमवती अमावस्या
सोमवती अमावस्या के मौके पर पुणे के जेजुरे मंदिर में हल्दी के पाउडर को हवा में उड़ाते श्रद्धालु।

हाथ हिलाकर रैली का अभिनंदन करते करूणानिधि।
सेतु कैनाल प्रोजेक्ट के शुभारंभ के मौके पर हाथ हिलाकर रैली का अभिनंदन करते एम करूणानिधि।

महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया को सफलता की ऊंचाईयों तक पहुंचाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना जन्मदिन मनाया और तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की।

वाइल्ड एलीफैंट
करंट लग जाने से जाखालाबंध में एक हाथी की मौत हो गयी।

अधिक भीड़ से भरी ट्रेन
सोमवती अमावस्या में शामिल होने के लिए ट्रेन से जाते श्रद्धालु।

रॉयल बंगाल टाईगर
कोलकाता में एक रॉयल बंगाल टाईगर।












Click it and Unblock the Notifications