मुलायम के खिलाफ कांग्रेस मैदान में उतारेंगी अपना उम्मीदवार

यूपी के कांग्रेस प्रभारी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने इस बात के संकेत दिया है कि पार्टी समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अगले लोकसभा चुनाव में अपना कैंडिडेट खड़ा करेगी। मिस्त्री ने कहा कि लोगों को यह नहीं लगना चाहिए कि अखिलेश सरकार की नाकामी को लेकर कांग्रेस चुप है। मिस्त्री ने साफ कहा कि कांग्रेस मैनपुरी से सपा उम्मीदवार और इटावा में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगी।
गौरतलब है कि केन्द्र में कांग्रेस को बाहर से समर्थन कर रही सपा पिछले कई चुनावों से सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली और राहुल गांधी की संसदीय सीट अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रही है।
तीसरे मोर्चे की रट लगा रहे मुलायम सिंह यादव कई बार दोहरा चुके है कि इसी साल लोकसभा चुनाव होंगे। ऐसे में कांग्रेस भी यूपी में सपा के खिलाफ आक्रामक हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications