असम में भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ से 19000 लोग प्रभावित
गुवाहाटी। उत्तराखंड में आयी प्राकृतिक आपदा के बाद असम में भारी बारिश ने राज्य के हजारों लोगों को प्रभावित किया है। बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुत्र और इसकी सहायक नदियों के उफान पर होने से असम के कई और इलाकों में शनिवार को बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। अरुणाचल प्रदेश में हो रही लगातार वर्षा के कारण बह्मपुत्र और इसकी सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। अधिकारियों ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक कहीं से किसी की मौत की जानकारी नहीं मिली है।
असम में स्थित मशहूर नदी द्वीप माजुली के कई गांव शुक्रवार की रात से ही पानी में डूबे हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार से अभी तक तिनसुकिया जिले के कई नए क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर आया है।
आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि धेमाजी जिले के और इलाकों के डूब जाने के कारण जिला प्रशासन को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए तीन राहत शिविर खोलने पड़े हैं। अधिकारियों ने बताया कि शिविरों में 700 से ज्यादा लोग शरण लिए हुए हैं।
धेमाजी और तिनसुकिया जिलों में 8000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य के पांच जिलों में बाढ़ से 19000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, कई जगहों पर मकान ध्वस्त हो गए हैं और कई स्थानों पर तटबंध टूट गए हैं, लेकिन इस वर्ष अभी तक बाढ़ से किसी की मौत होने की जानकारी नहीं मिली है। बाढ़ की स्थिति और खराब होने की आशंका है, क्योंकि ब्रह्मपुत्र जैसी महत्वपूर्ण नदियों में जलस्तर बढ़ने का रुख बना हुआ है।
देखें तस्वीरें- बाढ़ से प्रभावित असम

असम में बाढ़ ने हजारों लोगों को विस्थापित किया।
गुवाहाटी में बारिश के पानी से भरी एक सड़क से जाता विक्रेता।

असम बाढ़
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बोट पर बैठ सुरक्षित स्थान की ओर जाते लोग।

हवाई चित्र
बताया जा रहा है कि असम की बाढ़ से 11 जिले और 350 गांव प्रभावित हैं।

असम बाढ़
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से जाते जानवर और बच्चे।

गुवाहाटी
गुवाहाटी की पानी से भरी हुई सड़कें।

बाढ़ग्रस्त नेशनल हाइवे
असम का बाढ़ग्रस्त नेशनल हाइवे- 37

बाढ़ग्रस्त कांजीरंगा नेशनल पार्क
कांजीरंगा नेशनल पार्क में पानी भर जाने से खुद को बचाने की कोशिश करता एक हाथी का बच्चा।

असम बाढ़
बोट द्वारा एक सुरक्षित स्थान की ओर जाते लोग।












Click it and Unblock the Notifications