शहरों के रेड लाइट एरिया में होगी बच्चों की खोज
चंडीगढ़। हरियाणा की सभी रेड लाइट बस्तियों में रह रहे 18 साल तक के बच्चों एवं किशोरों तक पहुंच बनाने के लिए इन इलाकों का नक्शा तैयार किया जाएगा। एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह नक्शा तैयार होने पर रेडलाइट एरिया से बच्चों को खोजा जायेगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की महानिदेशक सुमिता मिश्रा ने कहा कि जिला बाल संरक्षण इकाइयों (डीसीपीयू) पर इन रेड लाइट बस्तियों का नक्शा तैयार करने और यौनकर्मियों के बच्चों तक पहुंचने व उनकी पहचान करने के लिए ब्लॉक स्तर पर योजना तैयार किए जाने की जिम्मेदारी है।
हरियाणा स्टेट चाइल्ड प्रोटेक्शन सोसायटी की सदस्य सचिव सुमिता ने कहा कि डीसीपीयू दिन एवं रात में चलने वाले केंद्रों के लिए इमारतें ढूंढेगी जो सम्भवत: खाली इमारतें, स्कूल की इमारतों की छतें, पार्क और सामुदायिक भवन होंगे, जहां यौनकर्मियों के बच्चों की शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं परामर्श के लिए केंद्र बनाए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications