श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने लोगों ने की महाबोधि मंदिर न जाने की अपील

नयी दिल्ली। बोधगया में हमले से श्रीलंका के ऱाष्ट्रपति महिंला राजपक्षे आहत है। शांति के प्रतीक बोधगया पर आंतकियों के हमले से दुखी राजपक्षे ने विदेश मंत्रायल और भारत में अपने राजदूत इस इस बारे में रिपोर्ट मांगी है।

वहीं श्रीलंका सरकार ने भी अपने लोगों से अपील की है कि वो बोध गया स्थित महाबोधि मंदिर जाने से अभी बचे। वहां जाने वाले अपने नागरिकों से सरकार ने कहा है कि वह करीब एक सप्ताह के लिए अपनी यात्रा स्थगित कर दें। माहौल सामान्य होने के बाद ही लोग वहां जाएं।

Sri Lanka President saddened by Bodh Gaya explosions

दरअसल महाबोधि मंदिर में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर श्रीलंका सरकार ने ये अपील अपने लोगों से की है। गौरतलब है कि बौद्ध के पवित्र स्थलों में से एक महाबोधि मंदिर में कल हुए आतंकी हमले में दो बौद्ध भिक्षु घायल हो गए थे।

अपने बयान में श्रीलंका सरकार ने कहा है कि आंतकी हमले के बाद हालात को देखते हुए श्रद्धालुओं को उनकी यात्रा एक सप्ताह बाद करने की सलाह दी जाती है।' सरकारी सूचना विभाग ने जोर दिया है कि महाबोधि मंदिर में हमले का निशाना न तो बौद्ध श्रद्धालु थे और न ही श्रीलंकाई श्रद्धालु थे। लेकिन विभाग ने श्रीलंकाई नागरिकों को मंदिर में हुए बम विस्फोटों की जांच को देखते हुए अगले सप्ताह वहां न जाने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+