बोधगया हमले के बाद बढ़ाई गई धर्मगुरु दलाई लामा की सुरक्षा

dalai lama
धर्मशाला। बोधगया में हुए सिलसिलेवार धमाकों के बाद देशभर के महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शांति के प्रतीक बौद्ध धर्म के पवित्र स्थल पर हुए इस धमाके के बाद तिब्बतियन धर्मगुरु दलाई लामा की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के आधिकारिक महल और उससे सटे सुगलगखांग मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आंतकी हमले के बाद से इन इलाकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

दलाई लामा के महल और मंदिर के अलावा उनके निजी कार्यालय की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सुरक्षा विभाग के सचिव न्गोदुप दोरजी ने बताया कि दलाई लामा के निजी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बौध धर्म गुर के निजी सुरक्षाकर्मियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को भारत सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा दी हुई है। बावजूद हमले की आशंका को देखते हुए उनके कार्यालय और सुगलगखांग मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई है।

धर्मगुरु दलाई लामा शांति और बोद्ध धर्म के प्रचारक है। धर्म के प्रचार के लिए देश-विदेस के दौरे पर रहते है। दलाई लामा बोध गया के नियमित यात्री रहे हैं। पिछली बार 1 से 10 जनवरी 2012 के बीच वह वहां कालचक्र समारोह में शामिल हुए थे और विश्व शांति की प्रार्थना की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+