दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढही, 1 की मौत, 11 घायल

delhi
नयी दिल्ली। मायानगरी मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में इमारत ढहने की खबरें आती रही है। गलत तरीके से बनी इमारतों ने कईयों की जिंदगी लील ली है, लेकिन ना तो प्रशसन ने कभी इस और ध्यान दिया और ना ही बिल्डर्सों ने। दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिर गई। शुक्रवार रात हुए इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इमारत गिरने की वजह से कई लोग मलबे के नीचे दब गए है।

घायल लोगों का इलाज जीटीबी अस्पताल में किया जा रहा है। अब भी मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। खास बात ये है कि ये चार मंजिला इमारत पहले से जर्जर हालत में थी, जिसे एमसीडी ने पहले ही खाली करने का नोटिस दिया था, जिसके बाद इस इमारत का मालिक ही निजी मजदूरों से इसे तुड़वा रहा था। इमारत को तुड़वाने के दौरान ही ये हादसा हुआ।

दिल्ली में ऐसे कई इमारते है तो अपनी आखिरी सांसे गिन रहे है। इनकी जर्जर हालत के बावजूद लोग यहां रह रहे है। निगम के अधिकारियों ने इनमें से कई इमारतों को खाली कराने का आदेश भी दिया है, लेकिन बावजूद इसके लोग इसमें रह रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+