नौकर के साथ रेप के आरोपी मंत्री को आई शर्म तो पद से दिया इस्तीफा
भोपाल। सत्तारुढ़ पार्टी के मंत्री पद रेप का संगीन आरोप लगा है। मध्य प्रदेश सरकार में वित्तमंत्री राघवजी पर अप्रकृतिक रेप का आरोप लगा है। दरअसल बीजेपी सरकार के वित्तमंत्री राघवजी पर अपने नौकर के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है। उनके नौकर ने खुद ये आरोप मंत्री पर लगाए है। नौकर के साथ यौन उत्पीड़न की लिखित शिकायत के अलावा उनकी एक अश्लील सीडी भी सामने आई है।
चुनाव से ठीक पहले सरकार के एक जिम्मेदार मंत्री पर रेप जैसे आरोप लगने के बाद शिवराज सिंह सरकार जनता के नजर में अपनी छवि को खराब नहीं करना चाहती है, इसलिए खुद मुख्यमंत्री ने रेप के आरोपी राघवजी से उनका इस्तीफा मांगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मंत्री ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा मंजूर करते हुए अपनी सिफारिश के साथ राज्यपाल रामनरेश यादव को भेज दिया है। मंत्री पर यौन उत्पीड़न की शिकायत कराने के बाद से नौकर गायब हो गया है। अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों को खारिज करते हुए ऱागवजी ने साफ कहा कि वो उस लड़के को ठीक से जानते भी नहीं है, उसकी गरीबी को देखथे हुए इसे अपने यहां हाथ-पांव दबाने के लिए रख लिया था। सत्तारुढ़ सरकार पर लगे इस आरोप के बाद विपक्ष ने बीजेपीव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष के नेता अजय सिंह पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद बताते हुए कहा कि राजनीति में भ्रष्टाचार से अधिक खतरनाक नैतिक भ्रष्टाचार है।












Click it and Unblock the Notifications