इशरत जहां मामले में आईबी और एनआईए में विवाद बढ़ा

Ishrat Jahan
नई दिल्‍ली। इशरत जहां मामले में अहमदाबाद हाईकोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद एनआईए और आईबी में विवाद बढ़ता जा रहा है। एनडीटीवी से जुड़े सूत्रों के अनुसार आईबी द्वारा फरवरी 2013 में सीबीआई को लिखी गई एक चिट्ठी में बताया गया था कि मुंबई हमलों के आरोपी डेविड कोलमैन हेडली ने कहा था कि इशरत को लश्‍कर ए तैयबा ने अपने संगठन में शामिल कर लिया था। वहीं अमेरिकी खूफिया एजेंसी एफबीआई ने बताया था कि इशरत और उसके साथियों के निशाने पर अक्षरधाम मंदिर, सोमनाथ मंदिर और शिरडी के मंदिर निशाने पर थे।

वहीं आईबी ने सीआईए पर आरोप लगाये हैं कि राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकी हेडली से पूछताछ के बाद जो 119 पन्‍नों क‍ी रिपोर्ट बनायी थी, उसमें इशरत जहां से जुड़े दो पैराग्राफ हटा दिये गये थे। गौरतलब है कि एनआईए की टीम ने 2010 में 3 से 9 जून के बीच हेडली से 34 घंटे पूछताछ की थी।

रिपोर्ट में इशरत से जुड़े मामले को हटाने के बारे में एनआईए का कहना है कि हेडली ने इशरत के बारे में जो कुछ भी कहा था वह सुनी सुनाई बातों पर ही आधारित था। उसका कोई ठोस आधार नहीं है, इसलिए यह सबूत के तौर पर मान्‍य नहीं है।

देश की दोनों एजेंसियों के बीच हो रही खींचतान के बारे में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इस मामले में जो सूचनाएं आ रही हैं वह सिर्फ भ्रम ही पैदा कर रही हैं जो राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए ठीक नहीं हैं। उन्‍होने गृहमंत्रालय से अपील की है कि मंत्रालय इस मामले में स्‍पष्‍ट करे कि हेडली ने इशरत के आतंकी रिश्‍तों की बात कही थी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+