ट्वीटर के सरताज बनें नरेन्द्र मोदी, थरुर को हराकर जीता खिताब

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर अब सबसे लोकप्रिय नेता का ताज गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के सिर चढ़ गया है। मोदी ट्विटर पर सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। मोदी ने भारतीय नेताओं के फॉलोअर्स के मामले में सबसे टॉप पर काबिज कांग्रेसी नेता शशि थरूर को पछाड़कर ये ताज हासिल किया है।
मोदी के ट्वीटर पर तकरीबन 18211119 फैन्स है। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरुर के ट्वीटर अकाउंट में 1820728 फोलोअर्स है। मोदी ने 391 फोलोर्अस हासिल कर शशि थरुर को इस जंग में पछाड़ दिया है। वहीं मोदी के समर्थक इस बात से खुश है कि सोशल मीडिया पर नंबर एक बनने के बाद मोदी जल्द ही देश में भी सबसे बड़े नेता बन जाएंगे। ट्वीटर की जंग हारने के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह ट्वीटर पर फैन्स के आकंड़े कोई मायने नहीं रखते।












Click it and Unblock the Notifications