अटल की राजनीतिक विरासत के उत्तराधिकारी सिर्फ नरेंद्र मोदी
[नवीन निगम] पुराने जमाने में चाहे वो यूरोप हो या भारत, जब कोई साधारण व्यक्ति अपने बाहुबल से राज्य पा लेता था, तो वह अपने को कुलीन कहने या राज्य पर अपना कब्जा जायज ठहराने के लिए पिछले राजा की पुत्री से या उसकी पत्नी से शादी करने की कोशिश करता था, जिससे वह राज्य का जायज उत्तराधिकारी बन सके। भाजपा में भी इन दिनों अटल की विरासत (लखनऊ लोकसभा सीट) पर कब्जे की कहानी चल रही हैं। नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह दोनों ही लखनऊ सीट से चुनाव लडऩा चाहते हैं।
मोदी का दावा मजबूत है लेकिन राजनाथ इसी प्रदेश का होने और राज्य में मुखंयमंत्री रहने के कारण इस सीट पर अपना जायज अधिकार समझते हैं। वैसे यह भी सत्य है कि अटल ने जब यहां से चुनाव लडऩे के लिए मना किया तब यह सीट उनके सबसे विश्वास प्राप्त और लखनऊ से विधायक रहे लालजी टंडन को दे दी गई और उन्होंने यह सीट अटल के नाम पर जीत भी ली।
नरेंद्र मोदी का नाम जबसे पीएम बनने के लिए उछला तब से यह खबर भी चल निकली की मोदी को यूपी की किसी सीट से चुनाव लडऩा चाहिए। इसी बीच लखनऊ से सांसद लालजी टंडन ने इशारों में यह कहकर सनसनी फैला दी कि यदि मोदी लखनऊ की सीट से चुनाव लडऩा चाहे तो वह सहर्ष यह सीट कुर्बान करने के लिए तैयार हैं। लालजी टंडन राजनीति के चतुर खिलाड़ी है वह जानते है कि एक बार तो वह अटल की खडाऊ रखकर चुनावी नैया पार लगा ले गए लेकिन पिछली बार वह रीता जोशी बहुगुणा से मात्र 40 हजार वोट से जीते थे। यदि अखिलेश दास ने वोट न काटे होते तो उनकी जीत हार में भी बदल सकती थी।
जबसे लालजी टंडन ने यह बात कही तब से मोदी के लखनऊ की सीट से चुनाव लड़कर अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीतिक विरासत को हासिल करने की बात जोर-शोर से चल पड़ी। इसी बीच भाजपा के नए अध्यक्ष बने राजनाथ सिंह जो उप्र के मुख्यमंत्री रह चुके, उनके भी लखनऊ से चुनाव लडऩे की बात चली लेकिन इस बात में ज्यादा दम नहीं नजर आया लेकिन पिछले दिनों जब राजनाथ दो दिनों के दौरे पर लखनऊ आए तब उनके समर्थकों ने यह बात फैलाई कि लखनऊ सीट से राजनाथ चुनाव लड़ेंगे और वाराणसी से नरेंद्र मोदी।
राजनीति के जानकार इस संभावना को सिरे से खारिज करते है क्योंकि लखनऊ से नरेंद्र मोदी को लड़ाने के दो कारण है पहला कि वह पीएम पद के प्रत्याशी है (अब यह सत्य भाजपा में हर कोई जानता हैं) और उन्हें यहां से लड़ाने का मतलब अटल की विरासत उन्हें सौंपना। दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण कारण हैं लालजी टंडन। वो इस सीट से सांसद है और उनकी मर्जी के बगैर उनका टिकट काटकर किसी ऐसे व्यक्ति (राजनाथ) को नहीं दिया जा सकता जिससे उनके रिश्ते पूर्व में ठीक न रहे हो। इसलिए भाजपा का कोई गुट चाहे जैसी अफवाह फैलाए यह सत्य है कि लखनऊ से या तो मोदी चुनाव लड़ेंगे या लालजी टंडन।
लालजी टंडन लखनऊ से मोदी को चुनाव इसलिए लड़ाना चाहते है क्योंकि लालजी टंडन आज मोदी के लिए अपनी सीट कुर्बान करेंगे तो मोदी यदि पीएम बन जाते है तो लालजी टंडन को केंद्र में मंत्री पद मिलना तय है। लालजी टंडन दूर की सोचते है वह जानते है कि यदि वह लखनऊ पर अपना दावा ठोकतें है तो वह प्रदेश में ही अपने विरोधियों से घिर जाएंगे क्योंकि अटल के रहते भी टंडन के प्रदेश की राजनीति में कई बड़े नेेता प्रबल विरोधी थे और उनकी अटल के प्रति भक्ति और अटल का उनके प्रति अंध प्रेम देखकर यह नेता टंडन से जलते रहे हैं। ऐसे में मोदी उनके लिए प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा सहारा बना सकते है।
दूसरी तरफ मोदी भी जानते है कि उत्तर प्रदेश में कब्जा जमाए बगैर वह दिल्ली तक नहीं पहुंच सकते है इसलिए उन्हें भी उप्र में भरोसे के साथियों की जरुरत है और लालजी टंडन उनकी बड़ी सहायता कर सकते हैं और अपनी सीट छोडऩे की बात कहकर उन्होंने नरेंद्र मोदी की तरफ दोस्ती का निमंत्रण तो दे दिया हैं। पिछले दिनों मोदी के खास अमित शाह जब लखनऊ आए तो टंडन के आवास पर उनसे मिले जिसने आगे की राजनीति का खुलासा कर दिया।
इसलिए भाजपा में अफवाहें कितनी ही क्यों न फैले लखनऊ सीट से या तो मोदी चुनाव लड़ेगें या तो टंडन। राजनाथ का नाम केवल हवा में जानबूझकर उछाला जा रहा है, इसके अलावा नरेंद्र मोदी को अटल की राजनीतिक विरासत में दिलचस्पी है न कि लोकसभा चुनाव जीतने की। चुनाव तो वह गुजरात से भी जीत लेंगे। इसलिए मोदी यदि उप्र में कहीं से चुनाव लड़ेगे तो सिर्फ लखनऊ से। वाराणसी से चुनाव लडऩा उनके लिए किसी भी प्रकार से फायदे का सौदा नहीं है और मोदी फायदे और नुकसान का गणित बहुत अच्छी तरह से समझते हैं।
-
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?













Click it and Unblock the Notifications