पीएम के घर में झाड़ू लगाने के काबिल भी नहीं मुलायम: बेनी

नयी दिल्ली। अपने विवादित बयानों के कारण मीडिया में रहने वाले कैबिनेट मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने एकबार फिर से नया बखेरा खड़ा कर दिया है। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो से बेनी बाबू की बैर जगजाहिर है। आए दिन मुलायम सिंह के ऊपर बेनी के तीखे बाण चलते रहते है, लेकिन इस बार जो उन्होंने बयान दिया है उससे एकबात तो साफ तौर पर साबित है कि बेनी नहीं चाहते कि कांग्रेस का हाथ मुलायम के साथ बना रहे।

केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि मुलायम सिंह लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे है, लेकिन वास्तविकता ये है कि वो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के घर झाड़ू लगाने के भी काबिल नहीं है।

Beni Prasad Verma, Mulayam Singh Yadav

फैजाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान बेनी ने कहा कि मुलायम सिंह प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। पहले उन्हें प्रधानमंत्री के आवास पर सफाई कर्मी की नौकरी के लिए कोशिश करनी चाहिए। सपा को झूठ और धोखे की बुनियाद पर खड़ी पार्टी का दर्जा देते हुए बेनी ने कहा कि अपने को हमारी सहयोगी मान रही सपा को बहुत जल्द कांग्रेस खत्म कर देगी।

सपा के भरोसे पर चल रही यूपीए सरकार के मंत्री उसी की आलोचना कर रहे है। ऐसे में अब मुलायम की नाराजगी जाहिर होनी लाजमी है। इस पूरे झमेले से कांग्रेस ने बेनी के बयान से खुद को अलग कर दिया है। कांग्रेस ने कहा कि हमें नहीं पता कि बेनी प्रसाद ने इस तरह का बयान दिया है या नहीं। अगर उन्होंने इस तरह का बयान दिया है तो यह काफी दुखद है। कांग्रेस ने माफी मांगते हुए मुलायम सिंह को बड़ा नेता करार दिया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+