एडवर्ड स्नोडेन ने रूस से मांगी राजनीतिक शरण

मॉस्‍को। अमेरिकी खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व कर्मचारी, एडवर्ड स्नोडेन ने राजनीतिक शरण के लिए रूस में आवेदन कर दिया है। एक रूसी राजनयिक ने यह जानकारी सोमवार को दी है। स्नोडेन के साथ हांगकांग से मॉस्को पहुंची ब्रिटिश वकील सारा हैरिसन ने उनकी ओर से शेरेमेतयेवो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के भीतर स्थित वाणिज्यदूत केंद्र में शरण की याचिका दायर की। इस बात की जानकारी वाणिज्यदूत किम शेवचेंको ने इंटरफैक्स समाचार एजेंसी को दी है।

दुनिया भर में टेलीफोन और इंटरनेट संचार पर निगरानी करने की अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी की कारगुजारी को उजागर करने वाले स्नोडेन 23 जून से ही हवाई अड्डे के पारगमन क्षेत्र में पड़े हुए हैं। अमेरिका ने स्नोडेन को 1917 के जासूसी कानून के तहत आरोपी बनाया है और उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया है। अब जब तक कोई अन्य देश स्नोडेन को नागरिकता नहीं दे देता, तब तक वह किसी आम नागरिक उड़ान में प्रवेश नहीं कर सकते।

Edward Snowden 'applies for asylum in Russia

29 वर्षीय स्नोडेन ने इक्वोडोर सहित कई अन्य देशों से भी राजनीतिक शरण की मांग की है। पिछले वर्ष करीब इसी समय इक्वोडोर ने विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज की शरण अवधि बढ़ा दी थी। इसके बाद से वह लंदन में इक्वोडोर के दूतावास में रह रहे हैं, क्योंकि ब्रिटेन ने उन्हें हवाई अड्डे तक जाने की अनुमति नहीं दी है। उधर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यदि स्नोडेन रूस में हमेशा के लिए रहना चाहते हैं तो उन्हें अमेरिका के बारे में आगे खुलासा करने की बात भूल जानी होगी। इसके साथ ही उन्होंने स्नोडेन को अमेरिका के हवाले करने से भी साफ इंकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+