ओबामा ने किया महात्मा गांधी का गुणगान, बेटियों को पढ़ाया 'सत्याग्रह' का पाठ
नयी दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा महात्मा गांधी का गुणगान करते नजर आ रहे है। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर अपनी बेटियों के साथ गए राष्ट्रपति बराक ओबामा ने महात्मा गांधी और उनके आंदोलन को प्रेरणा दायक बताया।
अपनी 14 साल की बेटी मालिया और 11 साल की बेटी साशा के साथ रोबेन द्वीप पहुंचे ओबामा ने उनके लिए एक टीचर की भूमिका निभाई। ओबामा अपने बेटियों के साथ रोबेन द्वीप पहुंचे जहां नेल्सन मंडेला ने अपने जीवन के 27 साल जेल में बिता दिए थे।

ओबामा ने महात्मा गांधी की तारिफ करते हुए अपनी बेटियों को बताया कि कैसे महात्मा गांधी ने अहिंसा के अपने राजनीतिक आंदोलन की शुरूआत दक्षिण अफ्रीका से की। ओबामा ने अपनी बेचियों को गांधी के स्तायग्रह के बारे में बताया और माना कि महात्मा गांधी के सत्याग्रह से ही मार्टिन लूथर किंग को अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा मिली थी।
व्हाइट हाउस के मुताबिक ओबामा ने कहा कि एक बात शायद आप लोगों को ना पता हो कि राजनीतिक अहिंसा का विचार सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में ही पनपा था क्योंकि महात्मा गांधी यहीं पर वकील थे। अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति ने कहा कि यहीं पर उन्होंने अपना पहला राजनीतिक आंदोलन चलाया।












Click it and Unblock the Notifications