चुनाव से पहले राहुल की क्लास, कांग्रेस में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी

Congress vice president Rahul Gandhi
नयी दिल्ली। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की कमान संभाल रहे राहुल गांधी ने अब कमर कस ली है। चुनाव की तैयारियों में जुटे राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की जमकर क्लास लगाई। कांग्रेस युवराज और पार्टी में नबंर टू के नेता राहुल ने पार्टी नेताओं को गुटबाजी के खिलाफ आगाह किया और उनसे कहा कि समन्वय एवं सहयोग ही सफलता की कुंजी है।

पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ पहली बार औपचारिक मीटिंग करने के बाद राहुल ने स्पष्ट रुप से कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उनके जवाबदेही की बारी आई है। इतना ही नहीं राहुल ने कांग्रेस में महिलाओं की कम भागीदारी पर भी चिंता जताई। बैठक में उन्होंने एआईसीसी में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व पर जताई चिंताते हुए कहा कि पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएंगी। कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि पार्टी में महिलाओं की भागीदारी अगले दो-तीन सालों में 50 फीसदी होनी चाहिए। उन्होंने टिकट बंटवारे में भी 50 फीसदी कोटा महिलाओं को दिए जाने की वकालत की है।

राहुल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वर्तमान में पार्टी की जो व्यवस्था उसमें कमी है। राहुल पार्टी में गुटबाजी से नाखुश है। गौरतलब है कि इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव होना है।चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे राहुल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति को एकजुट परिवार की तस्वीर पेश करना चाहिए। राहुल ने माना है कि पार्टी की तस्वीर ऐसी होनी चाहिए जहां छोटे बड़ों का सम्मान करें और उनके अनुभवों से लाभ उठाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+