...तो सबसे ज्यादा चपेट में आती हैं महिलाएं: सुषमा स्वराज
नयी दिल्ली। बीजेपी नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज महिलाओं की स्थिति को लेकर चिंतित है। सुषमा का मानना है कि स्थिति चाहे कोई भी हो, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं ही होती है।
सुषमा स्वराज ने उदाहरण पेश करते हुए कहा कि चाहे रूपया गिरे या फिर देश में भ्रष्टाचार बढ़े, आर्थिक संकट पैदा हो या प्राकृतिक आपदा आए, सबकी चपेट में सबसे पहले और सबसे अधिक महिलाएं ही आती हैं।

बीजेपी महिला मोर्चा की तरफ से शुरू की गई मासिक पत्रिका के लोकार्पण समारोह में संबोधित करते हुए सुषमा ने कहा कि जब भी कोई बड़ी घटना घटती है उसमें सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं ही होती है।
बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं को सही तथ्य और मजबूत तर्क को अपना शस्त्र बनाने की नसीहत देते हुए सुषमा ने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ता के दो बड़े हथियार होते हैं--सही तथ्य और सशक्त तर्क। बीजेपी की महिला मोर्चा ने महिलाओं से जुड़ों मुद्दों पर आधारित मासिक पत्रिका की शुरुआत की है। हमारी बहनें नाम से शुरु की गई इस पत्रिका में उसने जुड़ी समस्याओं की जिक्र होगा और उसके समाधान भी बताएं जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications