नरेंद्र मोदी किसी धर्म के खिलाफ नहीं: राजनाथ

लखनऊ (ब्यूरो)। निरालानगर में हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एलपी मिश्र के आवास पर शाम को आयोजित चाय पार्टी में शामिल हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की नीति विकास और देश के आर्थिक उत्थान की रही है। जदयू से संबंध खत्म होने के बाद भाजपा कैसे चुनाव लड़ेगी के सवाल पर राजनाथ ने कहा कि जदयू को पहले नरेंद्र मोदी से कोई एतराज नहीं था, लेकिन बाद में रिश्ता तोड़ लिया। जीवन में रिश्ते टूटते और बनते रहते हैं। अब भाजपा खुद को मजबूत करेगी। उनका कहना था कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने केंद्र में सत्ता जब छोड़ी थी, जब आर्थिक विकास दर 9.04 प्रतिशत थी, जो अब 5.04 प्रतिशत रह गई है। अगर भाजपा शासित प्रदेश को हटा दें तो यह प्रतिशत 4.05 ही रह जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीय धन जमा होने के कारण ही रुपये के मूल्य में कमी आई है और अगर इसकी जांच हो जाए तो बड़े रहस्य से परदा हटेगा।

Narendra Modi

उन्होंने कहा कि वर्तमान संप्रंग सरकार में देश के हालात काफी खराब हैं। भाजपा राष्ट्रीयता की बात करती है और विभाजन में विश्वास नहीं रखती है। कार्यक्रम में मेयर डा. दिनेश शर्मा, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति कमलेश्वर प्रसाद, वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश चंद्रा, एसके कालिया, रंजना अग्निहोत्री, हरिशंकर जैन, सुबोध शुक्ला, रमेश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अनीता श्रीवास्तव, निकिता मिश्र, भाजपा नेता जयपाल सिंह भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+