ऑपरेशन केदारनाथ पूरा, निकाले गए सभी फंसे लोग
देहरादून। उत्तराखंड में आई त्रासदी ने सबसे ज्यादा तबाही केदारनाथ में मचाई है। बगवान भोलेनाथ के मंदिर के अलावा वहां कुछ भी नहीं बचा है। बादल फटने से वहां सबकुछ तहस-नहस हो चुका है।
हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई। संपर्क टूट जाने से कई हजार लोग वहां फंस गए। सेना, वायु सेना और आईटीबीपी के जवानों ने मिलकर राहत-बचाव किया और आज केदारनाथ में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। केदारनाथ में सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। लेकिन अभी मलबो को नीचे लगों की लाशें पड़ी है।

मलबे के नीचे दबे हुए शवों को निकालने का काम प्रशासन करेगा। सबसे अधिक प्रभावित हुए केदारनाथ घाटी में महामारी फैलने के डर पैदा हो गया है। जिसके लिए यहां सड़ गल चुकी लाशों का तेजी से अंतिम संस्कार किया जा रहा है। वहीं इन लाशों के कारण नदियों का पानी दुषित हो चुका है।
स्वास्थ्य विभाग ने नदियों का पानी दूषित होने की आशंका के बीच आसपास के इलाकों में लोगों को इसे नहीं पीने की चेतावनी दी है। केदारनाथ मंदिर से सटे इलाकों की हवा में यहां सड़े गले शवों की काफी दुर्गंध है, ऐसे में विभाग ने यहां विभिन्न संक्रामक रोग फैलने की आशंका व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications