अरविंद केजरीवाल के घर की बिजली कटी
गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली में बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर विरोध पर उतरे केजरीवाल के घर की ही बिजली गुल हो गयी है। आप के संयोजक केजरीवाल को इन दिनों बिना बिजली के गुजारा करना पड़ रहा है।
बिजली काटे जाने पर केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैंने दिल्ली के लोगों से बिजली के बिल नहीं भरने की अपील की थी। मेरे परिवार ने तय किया कि बिल नहीं भरने से दिल्लीवासियों को जो परेशानी होगी, उसे झेलने के लिए हम भी तैयार हैं, इसलिए हमने मार्च से बिल भरना बंद कर दिया था।"

उन्होंने कहा कि गांधीजी ने कहा था कि सरकार की गलत नीति का डटकर विरोध करना चाहिए और इस विरोध के चलते सरकार अगर सजा देती है तो उसे भुगतने के लिए भी हमें तैयार रहना चाहिए।
आप नेता ने कहा, "मैंने सत्याग्रही का फर्ज निभाया और अब इसके सभी परिणाम भुगतने को तैयार हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications