मुंबई धमाकों के आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम पर जेल में हमला

फायरिंग में सलेम घायल हो गया। गोली उसके हाथ में लगी है। जेल में हुए हमले में सलेम को चोट आई जिसके बाद उसे उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों के आरोपी सलेम पर जगताप नामक एक व्यक्ति ने जेल में हमला किया। 2005 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पण के बाद जेल में सलेम पर यह दूसरा हमला है। 2010 में आर्थर रोड स्थित जेल में भी उस पर हमला किया गया था।
सलेम पर हमला करने वाले जगताप को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक बाताया जा रहा है कि हमलावर भरत नेपाली गैंग से ताल्लुक रखता है और पहले छोटा राजन गिरोह से भी जुड़ा रहा है। पुलिस को अबतक हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications