अपनी कुर्सी बचाने में जुटे है नीतीश: मोदी
पटना। जेडीयू-बीजेपी के साथ संबंध खत्म होने के बाद दोनों दल के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। बगहा में पुलिस फायरिंग में मारे गए लोगों के परिवार से मिलने गए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने यहां से सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि प्रदेश में सरकार जैसी कोई चीज नहीं बची है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहते हैं।

गठबंधन टूटने के बाद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को वोट सिर्फ विकास और अच्छी सरकार के नाम पर दिए थे ना की प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के नाम पर।
मोदी ने नीतीश कुमार पर धोखेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जनता को धोखा दिया है। बगहा में हुए झड़प के बाद हुई गोलीबारी में लोगों की मौत के बाद माले ने कल बिहार बंद का ऐलान किया है। भाकपा माले नेता दयानंद द्विवेदी, पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र प्रसाद, जिला सचिव कृष्णमोहन समेत कई नेताओं ने नीतीश सरकार से इस्तीफे की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications