लड़कियों के जींस और फोन से बात करने पर पंचायत ने लगाया बैन

jeans
मेरठ। समाज में बढ़ रही महिलाओं के प्रति अपराध को देखते हुए कुराली गांव की पंचायत ने इसे रोकने की अजीबो-गरीब तरकीब निकाली है। पंचायत ने गांव की फिजां को खराब कर रहे मनचलों पर रोक लगाने और लड़कियों के साथ हो रही वारदात को रोकने के लिए प्रतिबंधन का रास्ता अपनाया है।

पंचायत ने गांव की लड़कियों के जींस पहनने पर रोक लगा दी है। साथ ही उनके मोबाइन फोन इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है। पंचायत ने गांव के लोगों को आदेश दिया है कि हर कोई अपने परिवार की लड़कियों से इस नियम को मानने के लिए राजी करे। पंचायत का माना है कि जींस पहनने से समाज में अश्लीलता फैलती है। ऐसे कपड़ों में लड़कियों को देखकर लड़े अश्लील फब्तियां कसते है। वहीं मोबाइल फोन के इस्तेमाल से लड़कियां भटक जाती है। इसलिए इसके इ स्तेमाल पर बैन लगा दिया गया है।

ित ना ही नहीं इस बार पंचायत ने लड़कियों के साथ-साथ लड़कों पर भी प्रतिबंध की बात कही है। पंचायत के कहा है कि लोग अकेले लड़कों को घर में कमरे किराए पर ना दे। इस तरह के लड़के लड़कियों के साथ छेड़खानी करते है और समाज का वातावरण खराब करते है।
ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बनाई गई 21 सदस्यों की कमेटी को पंजीकृत कराने का निर्णय लिया गया। कुराली में प्रधान दुष्यंत चौहान के अहाते में हुई पंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि लड़कियों के मोबाइल रखने व जींस पहने पर तो रोक लगा दी गई, अब गांव की फिजां खराब कर रहे शोहदों के झुंड पर भी रोक लगाई जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+