उत्तराखंड की तबाही पर 'हंस' रहे है सोनिया-बहुगुणा
नयी दिल्ली। एक ओर पूरा देश उत्तराखंड में कुदरत की इस तबाही पर रो रहा है। हजारों लोगों की मौत से देश दुखी है। अपनों को खोने के दर्द से लोगों की आंखे नम है, लेकिन हमारी सरकार लोगों के इस दर्द पर, उनकी मौत पर हंस रही है। इस भीषम तबाही में सरकार राहत के बड़े-बड़े दावे कर रही है।
अपनी तारिफ और लोगों तक राहत पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे करते हुए हमारी सरकार 'हंस' रही है। पहाड़ पर मची इस भीषण तबाही के बाद राहत के काम में उत्तराखंड सरकार की ओर से बरती गई ढिलाई के बाद लोगों की आलोचना झेल रही सरकार अब अपनी इमेज सुधारने में लगी हुई है।

उत्तराखंड सरकार ने छवि सुधारने के लिए अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन छापे जा रहे है। इस विज्ञापण में सरकार के कामों की तारिफ के साथ-साथ यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ-साथ उत्तराखंड के सीएम विजय बहुगुमा की तस्वीर भी लगी है। त्रासदी के इस विज्ञापण में इनकी मुस्कुराती हुई तस्वीरें छापी गई हैं। पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और विजय बहुगुणा की ये हंसती तस्वीरें लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही हैं।
उत्तराखंड सरकार ने तबाही के बाद लोगों की सहानुभूति पाने के लिए 'मुसीबत की घड़ी में साथ रहने की प्रतिज्ञा' नाम ने विज्ञापण अखबारों में जारी करवाए है। इसमें आम लोगों तक पहुंचाई गई राहत के बड़े-बड़े दावे किए गए हैं। अपनी जान को जेखिम में डालकर पहाड़ों पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने वाली जबांज सेना से भी आगे सरकार का नाम जोड़ते हुए 83 हजार लोगों को बचाने का दावा किया गया है। मुस्कुराती फोटे के अलावा अंग्रेजी अखबारों में छपे इस विज्ञापम में कई गलतियां भी साफ दिखाई दे रही है।
उत्तराखंड का नाम तक गलत लिखा गया है। उसमे से 'a' मिसिंग है। लोगों की नारजगी का जब सरकार को पता चला तो उन्होंने फौरन ही विज्ञापण में तस्वीरें बदलवा दी है। अब इस विज्ञापण में हंसते चेहरों के बजाए नेताओं के मुरझाए चेहरे लगाए गए हैं। गलती तो सरकार को समझ में आई और उसे फौरन सुधार भी लिया गया है, लेकिन क्या त्रास दी के इस घड़ी में सरकार दिल से लोगों के साथ है।












Click it and Unblock the Notifications