मुंबई में चार मंजिला इमारत ढ़ही, 4 की मौत, 3 घायल
मुंबई। बारिश ने मायानगरी मुबंई की सच्चाई सबके सामने ला दी है। पिछले 10 दिनों में तीन इमारते यहां जमींदोज हो गई है। तरके सुबह 6.30 बजे पियुश इमारत की एक चार मंजिला इमारत धरासायी हो गई। बिल्डिंग की चपेट में आने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
हादसे की खबर मिलते ही दमकल विभाग और अन्य राहत बचाव दल वहां पहुंच गए । बचाव दल ने सबसे पहले मलबे में फंसे लोगों को निकाला। पूर्वी उपनगर दहिसर स्थित इस इमारत के मलबे से दो शवों और पांच लोगों गंभीर हालत में बाहर निकाला गया।

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान ही दो की मौत हो गई। बाकी के तीन लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
अभी मलबे के नीचे किसी और के दबे होने की सूचना नहीं है लेकिन राहत एवं बचाव कार्य जारी है। दहिसर से शिवसेना विधायक विनोद घोसलकर ने कहा कि नगर निगम द्वारा इसे खतरनाक घोषित किए जाने के बाद इस इमारत को दो साल पहले खाली करा लिया गया था।
घोसलकर ने मीडिया से कहा, "इसका पुनर्विकास किया जाना था, लेकिन मालिक और किराएदार के बीच चल रहे विवाद की वजह से इस पर मुकदमा चल रहा है। इस बीच, स्थानीय सब्जी विक्रेताओं ने इसमें शरण ली थी।"इससे पहले 10 जून को मध्य मुम्बई के माहिम में एक चार मंजिला पुरानी इमारत के ढह जाने से 10 लोगों की मौत हो गई थी तथा छह घायल हो गए थे।
गौरतलब है कि शुक्रवार को ठाणे में 35 साल पुराने तीन मंजिला शकुंतला इमारत के ढह जाने से इसमें मौजूद 6 बच्चों सहित 10 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं इसी साल 4 अप्रैल को मुंबई में एक इमारत के ढह जाने से 75 लोगों की मौत हो गई थी और 60 अन्य घायल हुए थे, यह राज्य में हुई इस तरह की सबसे बड़ी घटना है।












Click it and Unblock the Notifications