कर्नाटक में मेडिकल छात्रा का अपहरण, गैंगरेप

Medical student kidnapped, gang-raped in Karnataka's Manipal
मणिपाल। कर्नाटक के उदुपी जिले में गुरुवार को कॉलेज पुस्तकालय से अपने फ्लैट को लौट रही मेडिकल छात्रा का गुरुवार को एक आटो चालक समेत तीन लोगों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उदुपी के पुलिस अधीक्षक एम.बी. बोरालिंगैया ने आईएएनएस को बताया, "पीड़िता की शिकायत पर हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 366, 376 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।" बड़ा शिक्षा केंद्र मणिपाल मशहूर कस्बे उडुपी से पांच किलोमीटर और राज्य की राजधानी बेंगलूर से 410 किलोमीटर दूर है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपियों को दबोचने के लिए हमने चार दलों का गठन किया है और पीड़िता द्वारा दी गई सूचना और कॉलेज के एक सुरक्षा गार्ड से पूछताछ के आधार पर जांच में हमने कुछ प्रगति हासिल की है।"

यह घटना रात 11:30 बजे तब घटी जब कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज की चतुर्थ वर्ष की छात्रा मणिपाल विश्वविद्यालय के द्वार पर ऑटो पकड़ने का इंतजार कर रही थी।

अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और निर्जन स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह किसी तरह उनके चंगुल से बच कर अपने फ्लैट तक पहुंची।

पीड़िता के परिवार को सूचित कर दिया गया है। केरल से उसके परिवार के लोगों को उसकी देखभाल के लिए बुलाया गया है। पीड़िता के हाथ और गले पर जख्म हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+