उत्तराखंड में तबाही, मौत का आंकड़ा 556 के पार, 55000 लोग लापता
देहरादून। छह दिन पहले उत्तराखंड के पहाड़ों पर मची तबाही के बाद मौत का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। आपदा की चपेट में आकर मरने वालों की तादात 556 पहुंच गई है। अब तक इतने शव निकालें जा चुके है, जबकि माना जा रहा है कि मरने वालों की तादात अभी और भी बढ़ सकती है।
अभी भी इस तबाही के बाद 55000 लोग लापता है। ये जिंदा हैं या मर गए कउच नहीं पता। इसलिए माना जा रहा है कि मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी इस प्राकृतिक आपदा के और लोगों के मारे जाने की आशंका जाहिर की है। बहुगुणा ने कहा कि अब तक 556 शव निकाले जा चुके है, लेकिन इस बात की आशंका जाहिर की जा रही है कि मलबों के अंदर और भी शव दबे हो सकते है।
बहुगुणा ने कहा कि हिमालय के इतिहास में इस तरह की त्रासदी नहीं हुई थी। इस तबाही के कारण पूरा उत्तराकंख तबाह हो चुका है। उसका नक्शा ही बदल चुका है। सीएम ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इस मुसीबते से निकलना चाहती है, लेकिन उत्तराखंड के पुनिर्माण में समय लगेगा और अगले दो-तीन सालों तक पवित्र चार धाम की यात्रा भी प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि अब तक हजारों लोग इस तबाही से जिंदा निकाले जा चुके है,लेकिन राहत कार्य में भी कम से कम 15 दिन का वक्त और लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications