अगले 3 साल तक बंद रहेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट
देहरादून। भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्तराखंड पूरी तरह से तबाह हो चुका है। चारों ओर पानी और मिट्टी का मलबा भरा हुआ है। हजारों लोग फंसे हुए है। सैकड़ों की तादात लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा तबाही केदारनाथ में मची है। बादल फटने से वहां अब बस कीचड़ॉ ही कीचड़ भर गया है। केदारनाथ मंदिर में शिवलिंग को छोड़कर कुछ भी नहीं बचा है।
भारी क्षति को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने कहा है कि पवित्रतम तीर्थस्थल केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा अगले तीन वर्षो तक नहीं हो सकेगी। दोनों तीर्थस्थलों पर बुरी तरह तबाह मची है। सबकुछ तबाह हो गया है। लाखों लोगों की श्रद्धा के केंद्र इन मंदिरों के चारों ओर 'पंक, विध्वंस और मौत' के अलावा कुछ भी नहीं है।
केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर समिति के के एक अधिकारी ने साफ कहा कि अगले कुछ वर्षो तक तीर्थयात्रा बहाल करना नामुमकिन है। जो नजारा यहां दिख रहा है वह अत्यंत हृदय विदारक और अविश्वसनीय है।ऐसे में अगले तीन वर्षो तक हम चारधाम यात्रा के बहाल होने की उम्मीद नहीं करते।












Click it and Unblock the Notifications