तबाह हुई देवभूमि, 48 शव हरिद्वार की गंगा से बरामद
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड तबाह हो चुकी है। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने पहाड़ को पूरी तरह से तबाह हो चुकी है। मरने वालों की तादात सौकड़ों से हजारों में बदलती जा रही है। लापता लोगों को कुछ भी अता-पता नहीं है।
सेना राहत-कार्य में लगी हुई है, लेकिन राहत की रफ्तार काफी धीमें है। धीरे-धीरे लापता लोगों के शव बाहर निकाले जा रहे है। बारिश की तेज धार में बहकर शव गंगा में मिल रहे है। अबतक 48 शव हरिद्वार की गंगा से बरामद किए गए है।

हरिद्वार के एसएसपी राजीव स्वरूप के मुताबिक गंगा से बरामद हुए शवों की पहचान कपड़े, जेवर और शरीर के विभिन्न चिह्नों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करा कर सुरक्षित की जा रही है। ताकि बाद में उसे उनके घरवालों तक पहुंचाया जा सके।
हरिद्वार में पोस्टमार्टम की सुविधा उपलब्ध नहीं होने की वजह से बाहर से डॉक्टरों को बुलाकर शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिला चिकित्सालय आपातविभाग ने कहा है कि तीन दिनों तक अगर शवों की पहचान नहीं हो पाती है तो फिर उनका अंतिम संस्कार करने के बारे में विचार किया जाएगा। क्योंकि शवों को सुरक्षित रखना मुश्किल हो रहा है। X












Click it and Unblock the Notifications