एक महीने का वेतन राहत कोष में देंगे कांग्रेसी सांसद और विधायक
नई दिल्ली। उत्तराखंड में आयी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए कांग्रेस के सभी सांसद और विधायक अपने एक महीने का वेतन उत्तराखंड राहत कोष में देंगे। ऐसा यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर होगा। सोनिया गांधी का कहना है कि आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।
गौरतलब है कि कल सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया था, इसके बाद उन्होने राहत कोष में योगदान करने के लिए कहा।

उत्तराखंड आपदा राहत और प्रबंधन केंद्र के अनुसार अचानक आयी बाढ़ में 90 धर्मशालाएं बह गयी हैं। जिससे कि मरने वालों की संख्या हजारों में हो सकती है। राहत कार्यों के लिए सेना के हेलीकॉप्टर लगाये गये हैं। एक अनुमान के मुताबिक आपदा में अब तक लगभग 15000 लोगों के मरने की आशंका है।
राहत एवं बचाव कार्य अब भी जारी है, जिसमें प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है। जो लोग मुश्किल हालात में फंसे हुए हैं। उन तक राहत सामग्री पहुंचायी जा रही है। इस पर सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि हम लगातार मौसम विभाग के संपर्क में हैं और मामले पर नजर रखें हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications