जदयू ने हमेशा ही हिंदुत्‍व का विरोध किया है: नीतीश

Nitish Kumar
नई दिल्‍ली। बिहार के मुख्‍यमंत्री नी‍तीश कुमार ने खुद पर अवसरवादी होने के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यह बात गलत है कि मैंने प्रधानमंत्री बनने की इच्‍छा रखने के कारण राजग छोड़ा, बल्कि सच तो यह है कि भाजपा अपने वादों पर कायम नहीं रह सकी। इसलिए हमें मजबूरन राजग से अलग होना पड़ा। हम सत्रह साल पहले जब राजग में शामिल हुए थे तो हमसे कहा गया था कि विवादास्‍पद मुद्दों को फिर से नहीं उठाया जायेगा लेकिन राम मंदिर निर्माण, धारा 370 और समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दों पर फिर से राजनीति हो रही है। उन्‍होने कहा कि जदयू ने हमेशा ही हिंदुत्‍व जैसे मुद्दों का विरोध किया है।

नीतीश ने नरेंद्र मोदी का नाम लिये बगैर कहा कि किसी एक नेता का कद बढ़ाने के लिए जिस तरह का माहौल बनाया गया वो सही नहीं था। बिना सहयोगियों से पूछे, बिना विचार विमर्श के एक नेता के कद को बढ़ाया गया। उन्‍होने पूर्व प्रधानमंत्री‍ अटल बिहारी बाजपेयी की तारीफ करते हुए कहा कि वह सबको साथ लेकर चलते थे लेकिन अब भाजपा का मॉडल राजग को विस्‍तार नहीं दे सकता है। पार्टी अपने रास्‍ते से भटक गई हैं।

उन्‍होने विकास के गुजरात मॉडल के बारे में कहा कि यह मॉडल हर जगह सफल नहीं हो सकता है। सच तो यह है कि हर प्रदेश का अलग मॉडल होना चाहिए। विकास मॉडल कार्पोरेट्स के लिए नहीं बल्कि वंचितों के लिए होना चाहिए। हमने बिहार के विकास के लिए अलग तरह का मॉडल बनाया है।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति का चेयरमैन बनाये जाने के बाद नी‍तीश कुमार की पार्टी जदयू ने खुद को राजग से अलग कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+