स्विस बैंक में क्‍यों कम हुआ भारतीयों का धन?

मुंबई। जब भी काले धन की बात आती है, तो हर व्‍यक्ति के मुंह से एक ही बात निकलती है- "पैसा स्विस बैंक पहुंच गया होगा।" हर रोज बढ़ते घोटालों को देख आप अगर यह सोच रहे हैं कि स्विस बैंक में भारतीयों का धन लगातार बढ़ता जा रहा है, तो आपकी यह गलत फहमी हम दूर करना चाहेंगे। सच्‍चाई तो यह है कि भारतीयों का धन बढ़ा नहीं बल्कि घट रहा है। पिछले छह सालों का आंकड़ा देखें तो इसमें करीब 78 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

स्विस बैंक में जमा भारतीयों के धन पर एक रिपोर्ट जारी की गई, जिसके अनुसार 2012 में स्विस बैंक में जमा भारतीयों का धन घट कर 9000 करोड़ रुपए हो गया है। जबकि 2006 में यह रकम 41400 करोड़ थी। वहीं 2002 में यह रकम 18800 करोड़ थी। 2007 में गिरावट का दौर शुरू हुआ। गिरावट के चलते 2007 में धन घटकर 27500 हो गया।

Swiss Bank

इसके पीछे कारण की बात करें तो सबसे बड़ा कारण वैश्विक मंदी के बादल हैं। असल में विश्‍व बाजार में मंदी के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में भारतीयों को अपना पैसा डूबने का डर है। इसी के चलते तमाम लोग अपना धन धीरे-धीरे स्विस बैंक से निकाल रहे हैं। इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, आयकर विभाग और सेबी की नजर अब हर बड़े कारोबारी, नेता, सेलेब्रिटी, आदि पर है। इस सख्‍ती की वजह से काले धन का देश से बाहर जाना अब कठिन होता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+