जानलेवा बारिश: उत्तराखंड-हिमाचल में 5 जवानों समेत 60 की मौत
रुद्रप्रयाग। कल तक उत्तर भारत गर्मी की चपेट में था लेकिन अचानक पहले पहुंचे मानसून से नदियों का जलस्तर ऊंचा हो गया है और स्थिति बिगड़ गयी जो कि अब तबाही मेंबदल चुकी है। उत्तराखंड में जहां भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ उसने कई लोगों को मौत की चपेट में ले लिया है। उत्तरकाशी, चमोली में स्थिति काफी भयावह है, जिसमें से लोगों के निकालते-निकालते पांच जवानों की भी मौत हो गयी है।
मालूम हो कि इस समय उत्तराखंड में जो लोग बाढ़ में फंसे हैं उनमें से ज्यादा उन लोगों की संख्या है जो कि चारधाम की यात्रा के लिए निकले थे। जिनकी संख्या 71,440 बतायी जा रही है तो वहीं हिमाचल प्रदेश से भी खबर आ रही है कि वहां 1700 श्रद्धालु फंसे हुए हैं। हालांकि प्रशासन और सेना बचाव कार्य में लगे हुए हैं लेकिन फिर भी स्थिति में अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
यहां आपको बता दें कि भूस्खलन और बाढ़ की वजह से करीब 60 लोग स्वर्ग सिधार चुके हैं। उत्तराखंड में सबसे ज्यादा नुकसान रुद्रप्रयाग में हुआ है, जहां रहन-सहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। एनडीटीवी की माने तो अभी 27,040 श्रद्धालु चमोली में, 25,000 रद्रप्रयाग में और 9,850 श्रद्धालु उत्तरकाशी में फंसे हुए हैं।
आईये आपको दिखाते हैं बाढ़ ने कैसे किया जीवन अस्त-व्यस्त..

सहारनपुर
सहारनपुर में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी।

हरिद्वार
हरिद्वार में भारी बारिश के कारण पानी सड़कों पर भर गया जिससे यातायात में काफी मुश्किलों का सामना करना पडा़।

मुंबई
मुंबई में बारिश के कारण विजिबिलिटी कम होने से कई उड़ाने में देर हो गयी।

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी में बादल फटने से बाढ़ आ गयी और कई भारी वाहन बाढ़ में बह गये।

फरीदाबाद
फरीदाबाद में सड़कों पर पानी भर जाने से गाडि़यों का चलना बेहद मुश्किल हो गया है।

कोजीकोडे
कोजीकोडे में भारी बारिश के बाद जलभराव से मार्केट में आना जाना मुश्किल।

रूद्रप्रयाग
रूद्रप्रयाग में बारिश के कारण अलखनंदा नदी का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है।

रूद्रप्रयाग
रूद्रप्रयाग में बारिश के कारण जलस्तर बढ़ जाने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया।

नई दिल्ली
दिल्ली में विजय चौक में बारिश के दौरान का दृश्य।

हरिद्वार
पानी से भरी सड़क पर जाते लोग।

मुंबई
पानी से भरी सड़क पर बढ़ते वाहन।

मुंबई
मुंबई की सड़को पर पानी भर जाने से नाव का इस्तेमाल करते लोग।

मुंबई
बारिश के बाद पानी से भरे रेलवे ट्रैक से आगे की ओर बढ़ती एक लोकल ट्रेन।

फरीदाबाद
बारिश के बाद फरीदाबाद की सड़कों का दृश्य

मुंबई
पानी से भरे रेलवे ट्रैक से आगे की ओर बढ़ती एक ट्रेन।

आगरा
ताजमहल देखने आये पर्यटक।

नई दिल्ली
राजपथ पर बारिश का आनंद लेते लोग।

नई दिल्ली
इंडिया गेट के सामने का दृश्य।

रूद्र्प्रयाग
रूद्रप्रयाग में भारी बारिश में पुल भी टूट गया।

चमोली
भारी बारिश के कारण भूस्खलन के कारण ठहरे हुए वाहन आगे नहीं बढ़ पाये।

मैंगलोर
मैंगलोर के एक जिले में भारी बारिश के कारण घर टूट गया।
बारिश से हिमाचल-उत्तराखंड में तबाही
<center><center><div id="vnVideoPlayerContent"></div><script>var ven_video_key="MTM3NjU3fHwyfHwxfHwxLDEsMQ==";var ven_width="405";var ven_height="325";</script><script type="text/javascript" src="http://ventunotech.com/plugins/cntplayer/ventuno_player.js"></script></center></center>












Click it and Unblock the Notifications