आसमानी आफत में फंसा सीएम का काफिला
शिमला। हिमाचल में आसमान कहर बरपा रहा है। लोगों के लिए मानसून की शुरुआती बरिश ही आफत बन गई है। भारी बारिश के चलते पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन हो रहा है। रास्तें बंद हो गए है। जो जहां था, उसी हालत नें उसे वहीं ठहरना पड़ रहा है। जनजीवन में उथल-पुथल मचा हुआ है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी इस आसमानी आफत ने नहीं बच पाए। सीएम समेत 1,000 से अधिक पर्यटक भूस्खलन की वजह से सांगला घाटी फंस गए है। दूसरे स्थानों से सम्पर्क कट जाने के कारण लोग यहां फंस गए हैं।
जानकारी के मुताबिक लगातार हो रही बारिश की वजह से इलाके में जबरदस्त भूस्खलन हुआ है जिससे किन्नौर जिले में स्थित घाटी की तरफ जाने वाली सड़क अवरुद्ध हो गई है। प्रशासन और सरकार राहत कार्यों में जुट गई है। लोगों को सही सलामत अपने-अपने घरों तक पहुंचाने के लिए बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। उपायुक्त जेएम पठानिया ने बताया कि सांगला घाटी की तरफ जाने वाली सड़क तथा अन्य महत्वपूर्ण सड़कों को खोलने का काम जारी है। 1,000 से अधिक पर्यटक मुख्यत: सांगला इलाके में फंसे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि इस जिले का 60 फीसदी से अधिक हिस्सा बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है और इसको देखते हुए चेतावनी जारी कर दी गई है। पूह के कुछ इलाकों में हिमपात की खबर है। 23 जून को मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर यहां का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री सांगला गांव में फंसे हुए हैं।
पठानिया ने बताया कि किन्नौर से सटी चीन की सीमा की तरफ जाने वाली हिंदुस्तान-तिब्बत सड़क कई जगहों पर अवरुद्ध हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications