भाजपा मंत्रियों की बर्खास्तगी अपमानजनक: सुशील मोदी

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को कहा कि जनता दल (युनाइटेड) के गठबंधन से अलग होने से वह आहत हैं, परंतु भाजपा के 11 मंत्रियों को बर्खास्त किया जाना सबसे ज्यादा अपमानजनक है। मोदी ने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विचारधारा और सिद्धांत की बात कर रहे हैं, परंतु उन्होंने खुद वर्ष 2003 में कच्छ में आयोजित एक जनसभा में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की न केवल तारीफ की थी, बल्कि कहा था कि "नरेंद्र भाई एक दिन गुजरात तक ही सीमित नहीं रहेंगे।"

मोदी ने कहा कि इस संदेश को लेकर वे बिहार के गांव-गांव तक जाएंगे और जद(यू) के सिद्धांत और विचारधारा की लोगों के सामने पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि जद(यू) की सुविधा के अनुसार नरेंद्र मोदी कभी सांप्रदायिक हो गए और कभी धर्मनिरपेक्ष हो गए। उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर नीतीश एक बार भी इस्तीफा मांगते तो भाजपा के सभी 11 मंत्री इस्तीफा दे देते, परंतु उन्होंने बर्खास्त कर दिया।

Sushil Kumar Modi

क्या 17 वर्षो की दोस्ती का यही सिला है? उन्होंने कहा कि इस विश्वासघात को लेकर वे गांव-गांव तक जाकर मुख्यमंत्री की पोल खोलेंगे।
भाजपा पर बुजुर्गो का अपमान करने के मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए आरोप को निराधार बताते हुए उन्होंने कहा कि जद(यू) ने राजनीति के पितामह जार्ज फर्नाडीस का जो अपमान किया है, वह पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में अटल और आडवाणी के अपमान का प्रश्न ही नहीं उठता।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सत्ता में आने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि बिहार में 'जंगल राज' कभी नहीं आने दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रविवार को जद(यू) ने खुद को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग कर लिया था और मुख्यमंत्री नीतीश ने भाजपा के 11 मंत्रियों को राज्यपाल से बर्खस्त करने की सिफारिश की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+