...जब बारिश बनी तबाही, देखिए खौफनाक मंजर
नयी दिल्ली। 52 साल बाद समय से पहले आए मानसून ने तबाही मचानी शुरु कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी में मानसून निर्धारित समय से 13 दिन पहले ही पहुंच गया। जबकि पूरे देश में यह लगभग एक महीने पहले पहुंच गया। दिल्ली में समय से पहले पहुंची मानसून के बाद दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में भारी जल जमाव हो गया है। जल-जमाव के कारण ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गयी है। वही मायानगरी मुंबई में भी बारिश अब तबाही बनती जा रही है। सड़कों पर घुटनों तक का पानी भर गया है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
उत्तरकाशी में हो रही भारी बारिश की वजह से हजारों लोग प्रभावित हो रहे है। भारी की वजह से मची तबाही ने 13 लोगों की जान ले ली है। हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर जाना ड़ा है। गंगा नदी भारी उफान पर है। तकरीबन 20 हजार श्रद्धालु रास्ते में फंसे हुए है। पंजाब में आज फिर से भारी बारिश हुई, जबकि पड़ोसी हरियाणा के कई इलाकों में भी कहीं भारी व हल्की वर्षा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। एक जून को केरल पहुंचे दक्षिण पश्चिमी मॉनसून ने समूचे देश में तेजी से प्रगति की और प्रचुर वर्षा हुई है। इससे सूखा प्रभावित ज्यादातर क्षेत्रों को राहत मिली है।
दिल्ली में वर्षा से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन जगह-जगह जल जमाव के कारण यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। यमुना का जल स्तर बढ़ जाने के कारण दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नीचले इलाकों को खाली कराया जा रहा है। समय ने पहले आए मानसून ने अब अपना रुप दिखाना शुरु कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो जुलाई में देश में दीर्घावधि में 101 फीसदी औसत वर्षा होगी, जबकि अगस्त में 96 फीसदी वर्षा होने का अनुमान है। समूचे देश के स्तर पर एक जून को केरल में मॉनसून के पहुंचने के बाद से अब तक 28 फीसदी अधिक वर्षा हुई है।

दिल्ली में भारी बारिश ने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
दिल्ली में भारी बारिश ने इंदिरागांधी अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर बारी जल भराव हो गया। टर्मिनल-3 पर भारी जल जमाव के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हाल ही में इ से दुनिया की दूसरी बेहर एयरपोर्ट का दर्जा मिला था, लेकिन बारिश ने इसकी सारी कामयाबी को धो दिया।

उत्तरकाशी में भारी बारिश लोगों की लीला लील रही है।
समय से पहले शुरु हुई बारिश ने उत्तरकाशी में भारी तबाही मचाई है। अब तक 13 लोगों की जान चली गई है। उत्तरकाशी में भारी बारिश के कारण गंगा उभान पर आ गई है। भूस्खलन के कारण लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

मायानगरी का हाल बेहाल
मायानगरी मुंबई का हाल बुरा है। बारिश के कारण जगह-जगह जल जमाव हो गया है। सड़कों पर घुटने तक पानी जम गई है। लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

मायानगरी का हाल बेहाल
मुंबई में भारी बारिश के कारण सड़क और मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के संचालन पर असर दिखने लगा है। रेलवे ट्रैक पर पानी जमा हो जाने के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications