आज होगा केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल, भरे जायेंगे रिक्‍त पद

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल में आज शाम को बदलाव किये जाने हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया में कुछ सांसदों का दर्जा बढ़ाया जा सकता है। कल फेरबदल से पहले सीपी जोशी और अजय माकन ने अपना इस्‍तीफा राष्‍ट्रपति को सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि इस फेरबदल में प्रधानमंत्री मंत्रालय में रिक्‍त पदों को भरेंगे और विस्‍तार भी करेंगे। इसके एक दिन बाद मंत्रिमंडल में भी बदलाव किये जाने हैं।

Manmohan Singh

इस बदलाव में राहुल गांधी की करीबी मीनाक्षी नटराजन और फर्नांडिस को केंद्रीय मंत्री परिषद में शामिल किया जा सकता है। वहीं छत्‍तीसगढ़ के सांसद और राज्‍य मंत्री चरन दास महंत को भी बड़ी जिम्‍मेदारी दी जा सकती है।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि सी पी जोशी के इस्‍तीफे के बाद मल्लिकार्जुन खरे को रेलमंत्री बनाया जा सकता है। मल्लिकार्जुन को कर्नाटक का मुख्‍यमंत्री बनाये जाने की संभावना थी लेकिन उनकी जगह के सिद्धारमैया को यह पद दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+