कांग्रेस को हराना है तो एनडीए का एकजुट होना जरुरी: सुषमा
नयी दिल्ली। मोदी के नाम पर एनडीए की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भाजपा के रिश्तों में आई खटास के बीच विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने चिंता जाहिर करते हुए इसे बचाने की कोशिश की है।
सुषमा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इस बात का जिक्र करते हुए लिखा है कि किया है कि कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए राजग में एकता जरूरी है। सुषमा ने लिखा है कि अगर अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हराना है तो हमें इस गठबंधन को टूटने से बचाने के सभी संभव प्रयास करने चाहिए।

भाजपा के साथ अनबन की स्थति के बीच जेडीयू ने दोनों के रिश्तों में चल रहे तनाव पर चर्चा करने के लिए विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी कई अहम फैसले ले सकती है। बताया जा रहा है कि गठबंधन में अलगाव पर मुहर लग जाएगी।
गौरतलब है कि गोवा में कार्यकारिणी की बैठक में मोदी को चुनाव प्रबारी का पद सौंपे जाने से नीतीश नाराज हो गए है। नीतीश का मामना है कि मोदी पीएम पद के दावेदार के लिए सही उम्मीदवार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications