केवल टीवी और गुजरात में चलता है मोदी मैजिक: अखिलेश यादव
यूपी के सीएम अखिलेश यादव उर्फ टीपू ने कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में कहा कि मोदी का कद बढ़ने से यूपी की राजनीति में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला क्योंकि उन्हें यूपी की राजनीति की एबीसीडी मालूम नहीं हैं। उनकी लोकप्रियता केवल गुजरात और टीवी चैनलों तक ही सीमित है। यूपी के अधिकांश लोग तो मोदी को जानते ही नहीं हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की जनता ने हमेशा सांप्रदायिक ताकतों का सामना किया है। और सपा हमेशा जनता के बारे में सोचती आयी है इसलिए सपा एक बार फिर से देश को धर्म के नाम पर बांटने वालों का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
हालांकि अखिलेश यादव ने तीसरा मोर्चा के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। वैसे कहा जा रहा है कि अमित शाह के यूपी पहुंचने की वजह से विरोधी दलों में खलबली मची हुई है जिसके कारण इस तरह की बयानबाजी लोग मोदी के खिलाफ कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications