गर्मी के कारण तेजी से पिघल रहा है 'अमरनाथ शिवलिंग'

बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों से जम्मू और आसपास के क्षेत्रों का तापमान 34 डिग्री सेल्शियस के आस पास है। इसका प्रभाव बर्फ से बनने वाले शिवलिंग पर भी पड़ रहा है। हालांकि 13 मई को शिवलिंग बनने की तस्वीरों को जारी करते हुए अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने उम्मीद जताई थी कि यात्रा पूरी होने तक बर्फ से बनने वाली मूर्तियों का आकार 14 फुट तक तो रहेगा ही, पर पिछले 15 दिनों की गर्मी ने इस पर असर डाला है।
अमरनाथ की गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाली बर्फ की मूर्तियों को माता पार्वती, गणेश और भगवान शिव प्रतीक के रूप में जाना जाता है। यह पवित्र गुफा समुद्र तल से 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
सुरक्षित यात्रा सम्पन्न कराने के लिए जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन बोहरा ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है। यह ध्यान देने योग्य है कि यह यात्रा बेहद दुर्गम होती है, यात्रा के दौरान अक्सर यहां दुर्घटनाएं हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications