बीजेपी-जेडीयू गठबंधन टूटना तय, नीतीश करेंगे ऐलान!
पटना। बीजेपी और जेडीयू की राहें जल्द अलग होने वाली है। मोदी के नाम पर मचे बवाल के बाद एनडीए में फूट पड़ती नजर आ रही है। नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज नीतीश कुमार ने पार्टी के सीनियर नेताओं से एनडीए में बने रहने पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। नीतीश ने अपने विधायकों को बुलाकर एनडीए में बने रहने पर मंत्रणा शुरु कर दी है।
माना जा रहा है कि नीतीश जल्द ही एनडीए से अलग होना के ऐलान कर सकते है। बीजेपी नेताओं के मानमनोबल के बाद भी नीतीश के रुख में कोई नरमी नहीं आ रही है। ऐसे में बीजेपी ने भी साफ कर दिया है कि वह बिहार में अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जेडी(यू) के नेता कह रहे हैं कि अब बीजेपी के साथ रहना मुश्किल है, तो वह फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

बिहार में बीजेपी के नेता और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी नीतीश को जबाव देते हुए कहा है कि पार्टी बिहार में हर परिस्थिति में चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। नीतीश की बातों का जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि अगला लोकसभा का चुनाव पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ेगी। वहीं बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने कहा कि गठबंधन तोड़ने से पहले नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए।
बीजेपी ने नीतीश की इस दगाबाजी पर जबाव देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने अलायंस को वोट दिया था, अगर ऐसे में नीतीश बीच में ही गठबंधन तोड़ते है तो इससे पहले उन्हें अपना इस्तीफा देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications