मोइली का खुलासा: तेल मंत्रियों को धमकाती हैं आयात लॉबियां
नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने शुक्रवार को कहा कि आयात लॉबियां प्रत्येक पेट्रोलियम मंत्री को धमकाती हैं ताकि वह आत्मनिर्भता की लक्ष्य प्राप्ति के लिए घरेलू अन्वेषण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से अपना कदम पीछे हटा ले। मोइली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस पद पर रहे प्रत्येक मंत्री को धमकाया जाता है।
नौकरशाही की तरफ से देरी की जाती है, विघ्न उत्पन्न की जाती हैं और अन्य लॉबियां भी यह नहीं चाहतीं कि हम आयात बंद कर दें। मंत्री ने हालांकि यह भी कहा कि मोइली को धमकाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश तेल और गैस के समुद्र पर तैर रहा है, लेकिन धमकियों और बाधाओं के कारण हम इसकी खोज नहीं कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications