यूपी: बेटी ने पहना लो वेस्‍ट जिंस तो मां की कर दी गई हत्‍या

Murder
अलीगढ। ये उत्‍तर प्रदेश है यहां अपराध इस कदर हावी है कि छोटी सी बात पर हत्‍या हो जाती है। यहां के अलीगढ़ जिले में ऐसा ही हुआ। यहां एक महिला की हत्‍या सिर्फ इसलिये कर दी गई क्‍योंकि विराधी पार्टी को उसकी बेटी का जिंस पहनना पसंद नहीं था। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पास्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मामला अलीगढ़ के बन्‍ना देवी इलाके का है। यहां रहने वाली कमलेश दूबे की बेटी के लो वेस्‍ट जिंस पहनने पर पड़ोस की रहने वाली महिला फूलवती ने टिप्‍पणी कर दी। बेटी पर कमेंट पास करने का विरोध करते हुए कमलेश ने फूलवती को टोका और भविष्‍य में दोबारा ऐसा ना करने की हिदायत दी।

इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते गांव के कुछ और लोग भी मौके पर पहुंच गये। गांव के लोगों ने पहले तो मामले को शांत करा दिया मगर थोड़ी देर बाद मामला और भड़क गया। फूलवती के तरफ के लोग गांव के कुछ लोगों के साथ कमलेश देवी के घर पहुंच गये और फायरिंग शुरु कर दी।

पुलिस ने बताया कि हमले के दौरान कमलेश देवी के सिर पर बंदूक की बट से जानलेवा हमला किया गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और छानबीन जारी है। हालांकि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। लेकिन जींस पहनने जैसी घटना पर हुई कत्ल की वारदात से इलाके में जबरदस्त तनाव है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+