ऑटोमोबाइल बाजार पड़ा सुस्‍त, खतरे में पड़ी नौकरियां

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार लगातार 7 वें महिेने भी काफी सुस्‍त रहा। इस माह भी देश में कारों की बिक्री एकदम से लड़खडाई रही। आपको बता दें कि, सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स (सियाम) ने बीते मई माह में कारों की बिक्री की रिपोर्ट पेश किया। जिसमें घरेलू बाजार में कार की बिक्री मई माह में 12.26 प्रतिशत घटकर 1,43,216 इकाई रह गई जो 2012 के इसी माह में 1,63,222 इकाई थी।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने यानी की मई में मोटरसाइकिलों की बिक्री में लगभग 0.72 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। जहां एक तरफ कारों की रफ्तार धीमीं हुई है वहीं बाइकों की गुलाटी भी कम हो गई है। पिछले माह देश भर में कुल 8,81,288 मोटरसाइकिलों की बिक्री की गई है। जो की पिछले साल के इसी महीने में 8,87,646 इकाई थी।

मोटरसाइकिल बाजार ठंडा जरूर रहा है लेकिन कुल दोपहिया बाजार में मामूली बढ़त देखने को मिली है। जी हां, इस वर्ष मई माह में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 1.13 प्रतिशत बढ़कर 12,06,173 इकाई हो गई जो पिछले साल के इसी महीने में 11,92,700 इकाई थी। सियाम ने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री 10.6 प्रतिशत घटकर 55,458 इकाई हो गई जो पिछले साल साल के इसी महीने में 62,032 इकाई थी।

विभिन्न खंडों में वाहनों की कुल बिक्री मई 2013 में 0.93 प्रतिशत घटकर 14,98,909 इकाई रह गई जो 2012 के इसी माह में 15,12,986 इकाई थी। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में आये हुए इस भारी गिरावट को देखकर सियाम ने ऑटो जगत में नौकरियों के कटौती पर भी अंदेशा जताया है। क्‍योंकि जहां एक तरफ कारों की बिक्री घट रही है वहीं कार निर्माता कंपनियां अपने उत्‍पादन को रोकने के लिए मजबूर हैं।

जिसके कारण कंपनियां हो सकता है कि वो अपने कर्मचारियों को काम से निकाल दें। आपको बता दें कि कुछ दिनों ही पूर्व देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने कम बिक्री के चलते अपने मानेसर और गुड़गांव दोनों ही संयंत्रों में उत्‍पादन कार्य रोककर रखा था। सियाम ने इस बात का अंदेशा जताया है कि यदि कारों की बिक्री की स्थिती यही रही तो ऑटोमोबाइल जगत में नौकरियों की कटौती का दौर शुरू हो जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+