आडवाणी के बाद अब विपिह ने भी बनाई मोदी से दूरी
भोपाल।
भाजपा में मोदी के बढ़ते कदम को देखकर पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी नाराज हो गए है। गोवा में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आडवाणी इसी नाराजगी के कारण शामिल नहीं हुए। लोकसभा चुनाव में मोदी को चुनाव का प्रभारी बनाए जाने को लेकर आडवाणी नाराज हो गए है। आडवाणी के अलावा अब विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने भी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को भाजपा की चुनाव प्रचार समिति का मुखिया बनाने पर संबंधी योजना से दूरी बना ली है। id="toptextpromo">भाजपा
की गोवा में चल रही कार्यकारिणी की बैठक को लेकर विहिप ने कोई भी अधिकृत मत, विचार और टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा ने कहा कि हम किसी व्यक्ति में विश्वास नहीं करते हैं, हमारा विश्वास अपनी हिन्दुत्ववादी विचारधारा और देशहित को लेकर है। हमारे लिए सबसे उपर देश और फिर विचारधारा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>तोगडिय़ा
ने कहा कि विहिप की नजर में देश का प्रधानमंत्री वहीं होगा जो संसद में अयोध्या में राम मंदिर बनाने का कानून लेकर आएगा। जो कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने, समान नागरिक संहिता लागू करने, हिन्दू युवाओं को रोजगार देने एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने की घोषणा करेगा।











Click it and Unblock the Notifications