भाजपा की बैठक में आज भी शामिल नहीं होंगे आडवाणी

वहीं मामले पर सफाई देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि आडवाणी जी की तबियत बहुत खराब है अत: मैंने ही उन्हें कहा है कि वह आराम करें। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि कल रात उन्हें मनाने की काफी कोशिश की गई लेकिन उन्होने किसी की नहीं सुनी। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह कल रविवार को पार्टी चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष के रूप में मोदी के नाम की घोषणा कर सकते हैं।
अभी खबर आ रही है कि आडवाणी के कार्यकारी बैठक में शामिल होने पर सस्पेंस बरकरार है और हो सकता है कि वह कल भी पार्टी मीटिंग में न शामिल हो। इसको लेकर पार्टी के सभी पदाधिकारी चिंतित हैं। इसी मीटिंग से मोदी का बतौर भाजपा के बड़े नेता के रूप में भविष्य जुड़ा हुआ है। अब देखने वाली बात यह होगी कि भाजपा आगे के चुनाव प्रचार रणनीतियों को लेकर क्या करती है।
राजनीति विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ हो न हो पर मोदी के पीएम पद की दावेदारी को लेकर पार्टी नेता ही बड़ी अड़चने खड़ी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications