मेरे पास सैलरी देने के लिए पैसे नहीं हैं: विजय माल्या
मुंबई। अपनी शानदार जीवन शैली के लिए जाने जाने वाले किंगफिशर के मालिक विजय माल्या का कहना है कि मेरे पास पैसे नहीं हैं तो मैं अपने कर्मचारियों को कहां से वेतन दूं। उन्होने यह प्रतिक्रिया उस समय दी जब उनसे गुरूवार को भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के बारे में बात की गयी। गौरतलब है कि अगस्त से बकाया सैलरी की मांग को लेकर किंगफिशर के कर्मचारी गुरूवार से भूख हड़ताल पर बैठे है।
उन्होने इस पर भी सफाई दी है कि युनाइटेड स्पिरिट्स-डियाजियो डील से मिले धन से वह कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे सकते हैं क्योंकि कर्नाटक सरकार ने इसके लिए मना किया है। विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस का लाइंसेंस भी सरकार ने रद्द कर दिया है और फ्लाइट के दोबारा शुरू होने की संभावना भी नहीं दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि पिछले 8 महीने से भी ज्यादा की सैलरी कर्मचारियों को नहीं दी गई है, जिसकी मांग को लेकर कर्मचारी प्रदर्शन करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications