लोकसभा चुनाव बाद मुलायम हो सकते हैं मुख्यमंत्रीः नसीमुद्दीन

Mulayam Singh Yadav
बांदा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि ‘अखिलेश सरकार के कामकाज से मुलायम सिंह यादव संतुष्ट नहीं हैं और लोकसभा चुनाव बाद सूबे में मुलायम मुख्यमंत्री की गद्दी संभाल सकते हैं।'

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार को कहा कि ‘समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का यह कथन कि ‘मैं मुख्यमंत्री होता तो 15 दिन में कानून व्यवस्था ठीक कर देता' से जाहिर होता है कि सरकार के सौ दिन पूरे होने पर ‘100 नंबर' देने वाले मुलायम अंदरखाने सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं।

लोकसभा चुनाव में सपा की हार का ठींकरा अखिलेश के सिर फोड़ते हुए मुलायम खुद मुख्यमंत्री बन सकते हैं।' उन्होंने शब्बीर मामले में कहा कि ‘बांदा पुलिस कमजोर नहीं है, पर सत्ता पक्ष के दबाव के कारण निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर पा रही।' नसीमुद्दीन ने कहा कि ‘पुरे मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाना चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+