मुंबई के इंडसइंड बैंक में विस्फोट के बाद भयंकर आग, 4 कर्मचारी जलकर खाक

दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अग्निशामक दल ने आग में फंसे कम से कम 20 लोगों को बाहर निकाल लिया। अग्निशामक दल के अधिकारियों ने बताया कि घटना से घबराकर इमारत में इधर-उधर भाग रहे कुछ लोग इमारत में ही भटक गए, जिस कारण उनको नहीं बचाया जा सका।
शुक्रवार सुबह इमारत में चार कर्मचारियों के शव पाए गए, जबकि सात लोग घायल अवस्था में मिले, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान अतनु लाहा (35), राकेश शिरकर (24), रोहन कटकरे (25) और संदीप नाइक (25) के रूप में हुई है। घायलों को सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इमारत में हुए विस्फोट और आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं लगाया जा सका है। बैंक के प्रवक्ता ने बताया कि हम घायल कर्मचारियों को यथासम्भव सर्वोत्तम चिकित्सा और पीड़ितों के लिए आवश्यक प्रबंध कर रहे हैं।" वहीं बैंक के प्रवक्ता का मानना है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी जिसकी जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications